वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को नोटिस की सुनवाई और मानचित्र निस्तारण के लिए कैंप लगाया गया। 100 मामले सुनवाई के लिए आए। नियोजन अनुभाग के 8 मामलों का निस्तारण किया गया। 15 मामले अस्वीकृत किए गए। मानचित्र और नोटिस से संबंधित सुनवाई में 83 भवन स्वामी उपस्थित हुए। कैंप का उद्देश्य भवन स्वामियों से प्राप्त मानचित्रों, नोटिसों, शमन से संबंधित प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण करना था। सभी अनुभाग ऑनलाइन और ऑफलाइन मानचित्रों और प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करें। स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मानचित्रों को तकनीकी कारणों, नियमों के अनुपालन न होने के कारण अस्वीकृत किया गया है। उन पर संबंधित प्रवर्तन टीम कार्रवाई करे। ब्यूरो