वर्ष 2026 के लिए देश भर से चयनित 50 उत्कृष्ट प्रतिभाओं में काशी की 10 साल की वसुधा भट्टराई को स्थान मिला है। तुलसी विद्या निकेतन नगवां में कक्षा चौथी की छात्रा वसुधा का चयन कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनकी अद्वितीय प्रतिभा और असाधारण स्मरण शक्ति के आधार पर किया गया है। इसमें वसुधा के कई काम को आकलन किया गया है। वसुधा को 2024 में ही संपूर्ण अमरकोष के 12,000 से ज्यादा शब्दों का कंठस्थ ज्ञान है। कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया है। पाणिनी अष्टाध्यायी के लगभग 3,996 सूत्रों का सीधा और उल्टा दोनों क्रमों में कंठस्थ हैं। श्रीमद्भगवद्गीता के कई अध्यायों और सीधा-उल्टा दोनों विधियों में स्मरण है। संस्कृत, नेपाली, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं का कंठस्थ ज्ञान है। वसुधा को इसका पुरस्कार छह जून को गुजरात के अहमदाबाद में दिया जाएगा।