खेल विभाग और मुक्केबाजी संघ की ओर से मंडलीय मुक्केबाजी टीम में हिस्सा लेने के लिए जिलास्तरीय ट्रायल शनिवार को सिगरा स्टेडियम में हुआ। इसमें 14 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 10 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय के लिए हुआ है। जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय टीम में सागर, सूर्यांश, अगस्तया, आशिफ, आयुष, अनुराग, सार्थक और शंकर का चयन टीम में हुआ। जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव जार्नादन यादव ने बताया कि मंडलीय टीम का चयन रविवार दोपहर एक बजे से होगा। प्रादेशिक मुक्केबाजी झांसी में 3 से 4 अक्तूबर तक खेली जाएगी।