फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी के 10 कराटे खिलाड़ी कोलकाता में खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी के 10 कराटे खिलाड़ी कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। नेता जी इंडोर स्टेडियम में 31 जुलाई से दो अगस्त तक प्रतियोगिता होगी। इन खिलाड़ियों में किशन वर्मा, अंशुमान मिश्रा, प्रियांशु राज प्रजापति, अनुराग पाल, विवेक साहू, शिवेंश यादव, प्रियल पाल, विजय यादव, अविसेन हैं। कोच सत्यनारायण मौर्या भी टीम के साथ रवाना हुए। ये सभी सत्यनारायण कराटे अकादमी में अभ्यास करते हैं। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई सत्यनारायण मौर्य ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें