बीएचयू के सामाजिक समावेशन अध्ययन केंद्र में शोध पद्धति विषय पर 10 दिन की ऑनलाइन कार्यशाला रविवार को शुरू हुई। सामाजिक विज्ञान संकाय के सभागार में सामाजिक विज्ञान में गुणवत्ता पूर्ण और वैज्ञानिक शोध को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। इस कार्यशाला में 150 से ज्यादा प्रतिभागियों ने ऑनलाइन हिस्सेदारी ली। केंद्र समन्वयक प्रो. जेबी कुमरैया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी केंद्रीय विवि, मोतिहारी के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव, वर्धमान विवि के प्रो. अनिल कुमार विश्वास ने अपने शोध के विचारों को अतिथियों के सामने रखा। आयोजक प्रो. अजीत कुमार पांडेय, अध्यक्ष प्रो. गोपाल नाथ और प्रो. अशोक कुमार कौल ने शोध संस्कृति को मजबूती देने की बात कही।