फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से सात दिन में 1.11 लाख तिरंगे की हुई बिक्री

Mon, 08 Aug 2022 09:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से सात दिन में 1.11 लाख तिरंगे की बिक्री हुई। कोई भी व्यक्ति 25 रुपये में तिरंगे की खरीदारी कर सकता है।
विज्ञापन
हर घर में तिरंगा अभियान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से सात दिन में 1.11 लाख तिरंगे की बिक्री हुई। कोई भी व्यक्ति 25 रुपये में तिरंगे की खरीदारी कर सकता है। इधर रविवार को भी कर्मचारियों ने रामनगर सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर जाकर लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन


रविवार को अवकाश के दिन भी डाकघर खुले रहे। जहां बच्चों, युवाओं के साथ ही शिक्षकों आदि लोगों ने झंडे की खरीदारी की। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 9 और 14 अगस्त को भी डाकघर खुला रहेगा।

डाक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत वाराणसी में बीएचयू, गंगा के घाट, सारनाथ, रामनगर किला, चंदौली में देवदरी, राजदरी, गाजीपुर में लार्ड कार्नवालिस का मकबरा और सैदपुर में स्कंदगुप्त का भितरी स्तंभ, जौनपुर में शाही किला, बलिया में शहीद मंगल पांडेय की जन्मस्थली नगवा आदि जगहों पर लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें