फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Forecast: प्रदेश में आज ओलावृष्टि-बारिश और धूल भरी हवा चलने के आसार, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Mon, 20 Mar 2023 06:38 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रविवार को भी ललितपुर और आगरा के आसपास समेत कई इलाकों में ओले गिरे और बारिश भी हुई। साथ ही कानपुर, हमीरपुर व आसपास बारिश भी होती रही, जबकि लखनऊ में दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण और राजस्थान के पास दो चक्रवातीय दबाव क्षेत्र होने के चलते प्रदेश में सोमवार को कई स्थानों पर ओलावृष्टि, तेज धूल भरी हवाएं और बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इन सबके बीच रविवार को भी ललितपुर और आगरा के आसपास समेत कई इलाकों में ओले गिरे और बारिश भी हुई। साथ ही कानपुर, हमीरपुर व आसपास बारिश भी होती रही, जबकि लखनऊ में दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

इन जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र ने लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी, सुल्तानपुर, आगरा, अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, बांदा, बरेली, चित्रकूट, औरैया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, मैनपुरी, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संभल, शाहजहांपुर, सोनभद्र, उन्नाव में ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के लगभग सभी जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से सोमवार को गरज-चमक के साथ धूल भरे तेज अंधड़ों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें