फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Live 5th Phase: पांचवें चरण का मतदान खत्म, पढ़िए- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

Sun, 27 Feb 2022 07:53 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर प्रदेश

खास बातें

UP Chunav 5th Charan Polling Live Updates: 
उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में मतदान चल रहा है। शाम पांच बजे तक 53.98 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं, कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। पथराव और फायरिंग भी हुई है। इसके अलावा सपा ने आरोप लगाया है कि गोंडा में एसडीएम तरबगंज में घर में घुसकर भाजपा को वोट देने के लिए दवाब बना रहे हैं। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
UP Election 2022 - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:53 PM, 27-Feb-2022

पतापगढ में कुल मतदान प्रतिशत

विधानसभा सदर -52.25 प्रतिशत, रामपुरखास में 25 प्रतिशत, पट्टी में 56.6 प्रतिशत, रानीगंज में 54.24 प्रतिशत, विश्वनाथगंज में 50.5 प्रतिशत, बाबागंज में 49.56 प्रतिशत, कुंडा में 52.12 प्रतिशत। कुल मतदान 52.65 प्रतिशत। 

06:15 AM, 27-Feb-2022

सपा ने भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह पर लगाया फर्जी वोटिंग कराने का आरोप

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि प्रयागराज जिले की पश्चिम विधानसभा-261 में बूथ संख्या 187, 188, 189 और 190 पर सपा के बूथ एजेंटों को बूथ से निकालकर भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह फर्जी वोटिंग करा रहे हैं।

06:03 AM, 27-Feb-2022

अयोध्या में शाम पांच बजे तक 56.9 फीसदी हुआ मतदान

271-रूदौली विधानसभा सीट- 57.00 फीसदी 
273-मिल्कीपुर विधानसभा सीट - 56.12 फीसदी 
274-बीकापुर विधानसभा सीट- 58.45 फीसदी 
275-अयोध्या विधानसभा सीट- 54.50 फीसदी 
276-गोसाईगंज विधानसभा सीट- 58.47 फीसदी 

विज्ञापन
05:48 AM, 27-Feb-2022

सुल्तानपुर में पांच बजे तक 54.88 प्रतिशत मतदान

इसौली विधानसभा सीट-54.23
सुल्तानपुर विधानसभा सीट-56.18
सदर विधानसभा सीट-56.92
लंभुआ विधानसभा सीट-53.88
कादीपुर विधानसभा सीट-53.32

05:43 AM, 27-Feb-2022

यूपी में पांच बजे तक 53.98 प्रतिशत मतदान

अमेठी में 52.77 प्रतिशत मतदान
अयोध्या में 58.01 फीसदी वोटिंग
बहराइच में 55 प्रतिशत मतदान
बाराबंकी में 54.65 फीसदी वोटिंग
चित्रकूट में 59.64 प्रतिशत मतदान
गोंडा में 54.31 फीसदी वोटिंग
कौशांबी में 57.01 प्रतिशत मतदान 
प्रतापगढ़ में 50.25 फीसदी वोटिंग
प्रयागराज में 50.89 प्रतिशत मतदान
रायबरेली में 60.66 फीसदी वोटिंग
श्रावस्ती में 57.24 प्रतिशत मतदान
सुल्तानपुर में 54.88 फीसदी वोटिंग

विज्ञापन
05:30 AM, 27-Feb-2022

शाम पांच बजे तक चित्रकूट में हुआ 59.64 फीसदी मतदान

236-चित्रकूट विधानसभा सीट- 62.27 फीसदी
मऊ/मानिकपुर-237 विधानसभा सीट- 56.72 फीसदी

05:17 AM, 27-Feb-2022

गोंडा जिले में पांच बजे तक 54.31 फीसदी हुआ मतदान

विधानसभा सीट गोंडा सदर -54.8 फीसदी  
विधानसभा सीट मेहनौन- 57 फीसदी
विधानसभा सीट कटरा - 57.1 फीसदी 
विधानसभा सीट करनैलगंज- 55.32 फीसदी 
विधानसभा सीट तरबगंज- 53.13 फीसदी 
विधानसभा सीट मनकापुर-50.52 फीसदी 
विधानसभा सीट गौरा-51.6 फीसदी

05:05 AM, 27-Feb-2022

सपा ने अमेठी में मारपीट और बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि 186-अमेठी विधानसभा सीट के बूथ संख्या 328, 329, 330 और 331 पर मारपीट और बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की जा रही है। अमेठी विधानसभा-186 के बूथ संख्या- 279, 280, 281, 282 पर फर्जी वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही प्रतापगढ़ जिले की 245-बाबागंज विधानसभा सीट के बूथ संख्या-27 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं।

04:55 AM, 27-Feb-2022

बहराइच में ईवीएम खराब और प्रतापगढ़ में फर्जी वोटिंग का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि बहराइच जिले की 284-मटेरा विधानसभा सीट के बूथ संख्या-45 पर ईवीएम खराब है। काफी मतदाता वोटिंग के लिए लाइन में खड़े हैं। इसके साथ ही सपा का आरोप है कि प्रतापगढ़ जिले की 245-बाबागंज विधानसभा सीट के बूथ संख्या-167, 168, 179, 258 और 324 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। 

04:41 AM, 27-Feb-2022

प्रयागराज जिले में फर्जी वोटिंग का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर शिकायत की है कि प्रयागराज जिले की 259-मेजा विधानसभा सीट के बूथ संख्या-35 और 37 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं।
 

04:26 AM, 27-Feb-2022

सपा का आरोप- मतदाताओं को धमका रहे भाजपा

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि बाराबंकी जिले की 266-कुर्सी विधानसभा सीट के बूथ संख्या-99 पर भाजपा नेता रतन कुमार सिंह पोलिंग बूथ के अंदर बैठे हैं। साथ ही मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं। 
 

04:12 AM, 27-Feb-2022

प्रतापगढ़ जिले में तीन बजे तक 44.26 फीसदी हुआ मतदान

विधानसभा सीट सदर- 41.5 फीसदी      
विधानसभा सीट रामपुरखास- 44.08 फीसदी 
विधानसभा सीट पट्टी- 48.2 फीसदी 
विधानसभा सीट रानीगंज- 46.16 फीसदी       
विधानसभा सीट विश्वनाथगंज-41.45 फीसदी 
विधानसभा सीट बाबागंज-43.02 फीसदी 
विधानसभा सीट कुंडा- 45.6 फीसदी 

04:06 AM, 27-Feb-2022

कुंडा विधानसभा सीट पर फर्जी वोटिंग का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर शिकायत की है कि प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट के बूथ संख्या 368 और 367 पर फर्जी वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से संज्ञान लेने के लिए कहा है।
 

03:56 AM, 27-Feb-2022

अयोध्या में तीन बजे तक 51.45 प्रतिशत हुआ मतदान

271-रूदौली विधानसभा सीट- 52.45 प्रतिशत 
273-मिल्कीपुर विधानसभा सीट - 51.84 प्रतिशत
274-बीकापुर विधानसभा सीट- 51.53 प्रतिशत 
275-अयोध्या विधानसभा सीट- 49.40 प्रतिशत 
276-गोसाईगंज विधानसभा सीट- 52.06 प्रतिशत

03:48 AM, 27-Feb-2022

गोंडा जनपद में तीन बजे तक 46.70 प्रतिशत हुआ मतदान

विधानसभा सीट गोंडा सदर - 48.4 प्रतिशत       
विधानसभा सीट मेहनौन- 48.5 प्रतिशत
विधानसभा सीट कटरा - 49.3 प्रतिशत
विधानसभा सीट करनैलगंज- 47.9 प्रतिशत
विधानसभा सीट तरबगंज- 44.46 प्रतिशत
विधानसभा सीट मनकापुर- 43.5 प्रतिशत
विधानसभा सीट गौरा - 44.3 प्रतिशत

03:41 AM, 27-Feb-2022

चित्रकूट में दोपहर तीन बजे तक 51.67 फीसदी मतदान

चित्रकूट विधानसभा सीट- 53.91 फीसदी
मानिकपुर विधानसभा सीट- 49.2 फीसदी

03:34 PM, 27-Feb-2022

यूपी में तीन बजे तक 46.28 प्रतिशत मतदान

अमेठी में 46.35 प्रतिशत मतदान
अयोध्या में 50.60 फीसदी वोटिंग
बहराइच में 48.66 प्रतिशत मतदान
बाराबंकी में 45.55 फीसदी वोटिंग
चित्रकूट में 51.67 प्रतिशत मतदान
गोंडा में 46.70 फीसदी वोटिंग
कौशांबी में 48.70 प्रतिशत मतदान 
प्रतापगढ़ में 44.26 फीसदी वोटिंग
प्रयागराज में 42.29 प्रतिशत मतदान
रायबरेली में 46.86 फीसदी वोटिंग
श्रावस्ती में 49.38 प्रतिशत मतदान
सुल्तानपुर में 46.47 फीसदी वोटिंग

03:28 PM, 27-Feb-2022

पीठासीन अधिकारी बीजेपी के पक्ष में मतदाताओं पर वोट करने का बना रहे दबाव

सपा ने आरोप लगाया है कि कौशांबी की चायल विधानसभा 253 के बूथ संख्या 268 पर पीठासीन अधिकारी बीजेपी के एजेंट बनकर बीजेपी के पक्ष में मतदाताओं को वोट करने के लिए कह रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
 

03:18 PM, 27-Feb-2022

जनसत्ता दल के लोगों पर बूथ घेरने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ की बाबागंज विधानसभा 245 के बूथ संख्या 27 पर जनसत्ता दल के लोग बूथ को घेरे हुए हैं किसी को वोट नहीं करने दे रहे हैं। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
 

03:11 PM, 27-Feb-2022

सपा प्रत्याशी पर हमले के मामले में चुनाव आयोग से शिकायत

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने नरेश उत्तम पटेल और राजेंद्र चौधरी प्रतापगढ़ के कुंडा में सपा पार्टी के प्रत्याशी पर हुए हमले को लेकर चुनाव आयोग शिकायत करने पहुंचे हैं। मामले में चुनाव आयोग में की लिखित शिकायत की गई है। हमले का आरोप जनसत्ता दल के समर्थकों पर लगाया है। 
सपा प्रत्याशी की गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर में यह घटना हुई है।

 

03:07 PM, 27-Feb-2022

भाजपा कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा 249 के बूथ संख्या 396 और 387 पर बीजेपी वाले मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा-270 के कस्बा इचौली में बीजेपी समर्थित ग्राम प्रधान गांव में घुसकर महिला मतदाताओं को धमकी दे रहा है और बीजेपी के लिए मतदान करने का दबाव बना रहा है चुनाव आयोग संज्ञान ले।

03:03 PM, 27-Feb-2022

कर्मचारियों से मारपीट का आरोप

अमेठी विधानसभा-186 बूथ संख्या 211,212, 213 धौरहरा में कर्मचारियों के साथ मारपीट की जा रही है। मतदाताओं को धमकाया जा रहा है सपा ने ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की है। 
 

02:52 PM, 27-Feb-2022

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर शिकायत की है कि प्रयागराज जिले की इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा- 261 पर बीजेपी प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह सपा कार्यकर्ताओं को खुलेआम धमकी दे रहे हैं, सपा प्रत्याशी का बस्ता छीना जा रहा है, साथ ही चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील है। 
 

02:46 PM, 27-Feb-2022

मतदाताओं पर बीएसपी के पक्ष में वोट करने का दबाव डाल रहे ग्राम प्रधान

सपा ने ट्वीट करते हुए शिकायत की है कि सुल्तानपुर की सदर विधानसभा 189 के बूथ संख्या 183 व 184 पर ग्राम प्रधान मतदाताओं पर बीएसपी के पक्ष में वोट करने का दबाव डाल रहे हैं। प्रयागराज जिले की इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा-261 के बूथ नंबर 358,359,360 पर बीएलओ द्वारा पर्ची न देने के कारण मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है जबकि उनका नाम वोटर लिस्ट में है सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। 

02:40 PM, 27-Feb-2022

भाजपा कार्यकर्ता पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप

सपा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रयागराज की शहर पश्चिमी विधानसभा 263 के बूथ संख्या 136 व 138 वीवीपैट की पर्ची दिखाई नहीं दे रही है।
चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है। प्रयागराज जिले की इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा-261 के बूथ नंबर 31,32,33, 34 पर बीजेपी कार्यकर्ता पप्पू ठाकुर मतदाताओं को धमका कर बीजेपी को वोट करने के लिए दबाव बना रहा है। सपा ने मांग की है कि जिला प्रशासन और चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करें। 
 

02:29 PM, 27-Feb-2022

सपा का आरोप-प्रतापगढ़ में कई जगह बूथ कैप्चरिंग

समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि प्रतापगढ़ की बाबागंज विधानसभा 245 के बूथ संख्या 161, 263, 190, 75, 76, 114 पर  बूथ कैपचरिंग हो रही है। प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा 249 के बूथ संख्या 396 व 53 पर कुछ लोग बूथ को घेरे हुए हैं और वोट नहीं करने दे रहे हैं, साथ ही बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया जा रहा है। प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा 249 के बूथ संख्या 34 पर बीजेपी वाले फर्जी वोट डलवा रहे हैं। प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा 246 के बूथ संख्या 213, 214 पर बूथ कैप्चरिंग हो रही है।
 

02:20 PM, 27-Feb-2022

ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित

सुल्तानपुर की कादीपुर विधानसभा 191 के बूथ संख्या 01 पर करीब 1 घंटे से ईवीएम खराब है। बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा 270 के बूथ संख्या 259 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान बाधित हो रहा है। सपा ने शिकायत करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। 

02:14 PM, 27-Feb-2022

मतदान अधिकारियों पर पर्चियों को अमान्य करने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने शिकायत करते हुए लिखा कि बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा-266 बूथ संख्या 233, 229 पर मतदान अधिकारी पर्चियों को अमान्य कर मतदाताओं को मतदान से रोक रहे हैं, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से संज्ञान लेने की अपील की गई है। बाराबंकी जिले की कुर्सी विधानसभा-266 बूथ संख्या-286 पर सपा के मतदान अभिकर्ता को जबरदस्ती बाहर निकाल कर फर्जी वोटिंग कराने की कोशिश की जा रही है।

02:02 PM, 27-Feb-2022

जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार सरोज पर हमला 

सपा ने शिकायत की है कि प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा क्षेत्र के महोखरी ग्रामसभा में जिला पंचायत सदस्य पवन कुमार सरोज पर हमला किया गया है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए भयमुक्त चुनाव कराना सुनिश्चित करें।
 
 

01:58 PM, 27-Feb-2022

बसपा के पक्ष में वोट देने का दबाव बना रहे अधिकारी: सपा

समाजवादी पार्टी ने शिकायत करते हुए लिखा कि कौशांबी की चायल विधानसभा 253 के बूथ संख्या 268 पर अधिकारी मतदाताओं पर बसपा के पक्ष में वोट देने का दबाव बना रहे हैं। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है। 
 

01:49 PM, 27-Feb-2022

अमेठी और कौशांबी के चायल में ईवीएम खराब

अमेठी विधानसभा सीट के बेलखरी में स्थित बूथ संख्या 198 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई है। कौशांबी की चायल विधानसभा 253 के बूथ संख्या 238 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान बाधित हुआ। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

01:42 PM, 27-Feb-2022

अनुसूचित जाति के लोगों को वोट देने से रोकने का आरोप

सुल्तानपुर की सदर विधानसभा 189 के बूथ संख्या 324 325 350 पर सत्ता संरक्षित गुंडों द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों को वोट नहीं देने दिया जा रहा है। चुनाव आयोग ने संज्ञान लेने की अपील की है। सपा ने शिकायत करते हुए लिखा कि कौशाम्बी जिले की सिराथू विधानसभा-251 में बूथ संख्या- 154, 155, 156, 157 पर मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है।  जिला प्रशासन और चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है।  

01:38 PM, 27-Feb-2022

यूपी में 1 बजे तक 34.83  प्रतिशत मतदान

अमेठी में 35.93 प्रतिशत मतदान
अयोध्या में 38.74 फीसदी वोटिंग
बहराइच में 37.25 प्रतिशत मतदान
बाराबंकी में 36.23 फीसदी वोटिंग
चित्रकूट में 39.08 प्रतिशत मतदान
गोंडा में 34.36 फीसदी वोटिंग
कौशांबी में 37.23 प्रतिशत मतदान 
प्रतापगढ़ में 33.59 फीसदी वोटिंग
प्रयागराज में 30.30 प्रतिशत मतदान
रायबरेली में 33.64 फीसदी वोटिंग
श्रावस्ती में 36.50 प्रतिशत मतदान
सुल्तानपुर में 34.85 फीसदी वोटिंग

01:29 PM, 27-Feb-2022

भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव

अयोध्या की बीकापुर विधानसभा 274 के बूथ संख्या 280 पर बीजेपी के 20 से 30 लोग बूथ के बाहर खड़े होकर मतदाताओं पर बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहे हैं। सपा ने शिकायत करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। 
 

01:24 PM, 27-Feb-2022

फर्जी वोटिंग डालने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने शिकायत की है कि बहराइच की मटेरा विधानसभा 284 के बूथ संख्या 219 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले। प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा 246 के बूथ संख्या 367, 368 पर फर्जी वोट डलवाने का प्रयास किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने संज्ञान लेने की अपील की है।

01:15 PM, 27-Feb-2022

सुप्रीम कोर्ट के जज ने किया मतदान

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव और हाई कोर्ट के अधिवक्ता महेश चतुर्वेदी ने मतदान किया।

01:07 PM, 27-Feb-2022

कुंडा के रैयापुर मतदान केंद्र पर भी बवाल

कुंडा विधानसभा के रैयापुर मतदान केंद्र पर भी वोटिंग के दौरान बवाल हो गया। तीन चार गाड़ियों से पहुंचे कुछ लोगों ने सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के एजेंट राकेश पासी को उठाकर गाड़ी में ले गए। आरोप है कि उसकी जमकर पिटाई की गई। पिटाई से राकेश का सिर फट गया। कुछ दूर आगे जाने के बाद हमलावरों ने उसे छोड़ दिया। सूचना मिलते ही सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के साथी भारी फोर्स के साथ रैयापुर मतदान केंद्र पहुंचे। गंभीर रूप से घायल राकेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

01:02 PM, 27-Feb-2022

एसडीएम पर घर में घुसकर बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाने का आरोप

सपा ने शिकायत करते हुए लिखा कि गोंडा के विधानसभा तरबगंज-299 में एसडीएम घर में घुसकर बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं, गोंडा पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। ट्वीट करते हुए लिखा कि सकुशल व शान्तिपूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने हेतु अनावश्यक भीड को हटवाया गया। लगाये गए आरोप असत्य है।



चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर गंभीर कार्रवाई करे। चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा 237 के बूथ संख्या 185 186 187 पर बीजेपी के लोग लाठी-डंडे लेकर बैठे हैं।
 

12:55 PM, 27-Feb-2022

महिला अधिकारी पर जबरदस्ती बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दवाब बनाने का आरोप

बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा 270 की बूथ संख्या 295 पर महिला अधिकारी जबरदस्ती बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए कह रही है। सपा ने शिकायत करते हुए चुनाव आयोग से कृपया संज्ञान लेने की अपील की है। अमेठी के सलोन विधानसभा 181 की बूथ संख्या 126 पर पीठासीन अधिकारी महिलाओं पर बीजेपी के पक्ष में वोट करने का दवा बना रहे हैं। अमेठी के सलोन विधानसभा 181 की बूथ संख्या 241 पर पीठासीन अधिकारी मतदाताओं को भ्रमित कर रहे हैं।
 

12:49 PM, 27-Feb-2022

फर्जी वोट डलवा रहे जनसत्ता दल के लोग

सपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कहा कि प्रतापगढ़ की बाबागंज विधानसभा 245 के बूथ संख्या 216, 217, 324, 325 व 333 पर जनसत्ता दल के लोग फर्जी वोट डलवा रहे हैं। प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा 249 के बूथ संख्या 276, 277, 278 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। सुल्तानपुर के सुल्तानपुर विधानसभा 188 की बूथ संख्या 135, 136 पर बीजेपी के लोग जबरदस्ती वोट डलवा रहे हैं।

12:45 PM, 27-Feb-2022

जनसत्ता दल के कार्यकर्ता कर रहे बूथ कैप्चरिंग 

सपा ने शिकायत की है कि प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा के नरसिंहपुर बूथ पर जनसत्ता दल के कार्यकर्ता बूथ कैप्चरिंग कर रहे हैं, चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल मामले में संज्ञान ले। प्रयागराज की मेजा विधानसभा 259 के बूथ संख्या 181 पर ईवीएम मशीन खराब है। बाराबंकी जिले की कुर्सी विधानसभा के बूथ संख्या 398, 266 पर ईवीएम खराब है, सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।

12:35 PM, 27-Feb-2022

ईवीएम का बटन दबाने पर नहीं जल रही लाइट: सपा

कौशांबी के मंझनपुर विधानसभा 252 की बूथ संख्या 110 पर ईवीएम की बटन दबाने पर लाइट नहीं जल रही है, साथ ही VVPAT में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। सपा ने शिकायत करते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। 

12:31 PM, 27-Feb-2022

चौकी इंचार्ज पर सपा समर्थक का सिर फोड़ने का आरोप

गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के रामनगर बूथ पर सपा प्रत्याशी अभय सिंह समर्थक ग्राम प्रधान अशोक यादव के भाई अनूप यादव पर चौरे बाजार चौकी इंचार्ज राहुल पांडेय द्वारा सर फोड़ने का आरोप है। घायल अनूप को अस्पताल पंहुचाया गया।
 

12:24 PM, 27-Feb-2022

प्रतापगढ़ में 11:00 बजे तक 20.00 प्रतिशत मतदान

सदर -20.52 प्रतिशत
रामपुरखास -19.43 प्रतिशत
पट्टी-22.40 प्रतिशत
रानीगंज- 18.45 प्रतिशत
विश्वनाथगंज-  17.46 प्रतिशत
बाबागंज-   24.75 प्रतिशत
कुंडा- 17.60 प्रतिशत
 

12:16 PM, 27-Feb-2022

गोंडा में सुबह 11 बजे तक 22.34 प्रतिशत मतदान

गोंडा सदर - 23.4 प्रतिशत
मेहनौन-24 फीसदी
कर्नलगंज-23 प्रतिशत
गौरा- 19 फीसदी
तरबगंज-19.12 प्रतिशत
मनकापुर - 23 फीसदी
कटराबाजार- 24.5 प्रतिशत

12:13 PM, 27-Feb-2022

सरेठी मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब

अयोध्या विधानसभा के 292 सरेठी मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब हो गई, जिसके चलते मतदान बाधित हो गया है। ग्राम पंचायत बधनी में 2 बूथ हैं, जिसमें सुबह बूथ नम्बर 33 पर ईवीएम खराब हो गई। ईवीएम बदलने के बाद मतदान शुरू हुआ। 

12:11 PM, 27-Feb-2022

अयोध्या में 11 बजे तक 24.60 प्रतिशत मतदान

रूदौली - 25.75 प्रतिश
मिल्कीपूर - 24.43 फीसदी
बीकापुर- 25 प्रतिशत
अयोध्या - 23.10 फीसदी
गोसाईगंज - 23.37 प्रतिशत
जनपद अयोध्या- 24.60 फीसदी

12:05 PM, 27-Feb-2022

भीमी बूथ पर सीओ और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक के बाद बवाल

अमेठी जिले के भीमी बूथ पर सीओ अर्पित कपूर और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक के बाद बवाल हो गया। जिसके चलते मतदान प्रभावित हो गया। बूथ से दूर गांव में भोजन बन रहा था। इसको लेकर पूछताछ में बवाल हुआ है। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगे। बड़ी संख्या में भीमी गांव के ग्रामीण इकट्ठे हो रहे हैं। हालांकि मौके पर पहुंचे निरीक्षक विनोद कुमार सिंह व आरओ संजीव कुमार मौर्य के समझाने पर मामला शांत हुआ। करीब आधा घंटे तक बवाल की वजह से मतदान प्रभावित रहा। 

11:58 AM, 27-Feb-2022

यूपी में सुबह 11 बजे तक 21.39  प्रतिशत मतदान

अमेठी में 21.52 प्रतिशत मतदान
अयोध्या में 24.60 फीसदी वोटिंग
बहराइच में 22.79 प्रतिशत मतदान
बाराबंकी में 18.61 फीसदी वोटिंग
चित्रकूट में 25.69 प्रतिशत मतदान
गोंडा में 22.34 फीसदी वोटिंग
कौशांबी में 25.05 प्रतिशत मतदान 
प्रतापगढ़ में 20.00 फीसदी वोटिंग
प्रयागराज में 18.62 प्रतिशत मतदान
रायबरेली में 22.11 फीसदी वोटिंग
श्रावस्ती में 23.17 प्रतिशत मतदान
सुल्तानपुर में 22.48 फीसदी वोटिंग
 

11:53 AM, 27-Feb-2022

प्रतापगढ़ में कुंडा विधानसभा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर जानलेवा हमला

प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर बनोही गांव के मतदान केंद्र पर पर जा रहे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर 50 की संख्या में रहे लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गुलशन यादव के काफिले की 3 गाड़ियां तोड़ डाली। आरोप है कि इस दौरान 3 राउंड फायरिंग भी की गई। खबर पाकर भारी फोर्स मौके पर पहुंची। 
 

11:41 AM, 27-Feb-2022

जगदीशपुर में पुलिस ने डंडे फटकार कर ग्रामीणों को भगाया

अमेठी के जगदीशपुर के प्राथमिक विद्यालय बूबूपुर में मतदान केन्द्र संख्या 81, 82 पर कांग्रेस प्रत्याशी विजय पासी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर मौजूद मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया। इस पर मतदाताओं ने विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने डंडे फटकार कर सभी को वहां से भगाया। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम मुसाफिरखाना भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है, मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।

11:36 AM, 27-Feb-2022

चैलेंज वोटिंग से रोकने का आरोप

सपा ने आरोप लगाया है। प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा पट्टी-249 बूथ संख्या 275, 276, 277 पर चैलेंज वोटिंग से रोका जा रहा है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लें बहराइच की कैसरगंज विधानसभा 288 के बूथ संख्या 34, 35, 36, 37 पर फर्जी वोट डलवाये जा रहे हैं। कृपया संज्ञान ले चुनाव आयोग।

11:33 AM, 27-Feb-2022

फर्जी वोटिंग का आरोप

प्रतापगढ़ की कुंडा 246 विधानसभा के जहानाबाद ,समसपुर,साजा, हथिगवां, खिदिरपुर, डीहा, नौबस्ता,परसीपुर,भदसिव परानुपुर, नरसिंहपुर, पहाड़पुर, जमेठी, बेंती,बनेमाउ,सहावपुर, बछरौली, मलाकारजाकपुर,समेत अन्य ग्रामसभाओं में जनसत्तादल के दबंगो द्वारा की जा रही बूथ कैप्चरिंग, फर्जी वोटिंग।

11:24 AM, 27-Feb-2022

जनसत्ता दल के कार्यकर्ता बूथ कैप्चर करने की कोशिश कर रहे: सपा

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा कुंडा-246 के बूथ संख्या 367, 368 पर जनसत्ता दल के कार्यकर्ता बूथ कैप्चर करने की कोशिश कर रहे हैं और मतदाताओं को मतदान करने से रोक रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा-246 के बूथ संख्या 156, 157, 158 ग्राम सभा बेंती में जनसत्ता दल के कार्यकर्ता फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं और मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लें। 

11:17 AM, 27-Feb-2022

कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला

कुंडा के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ियां तोड़ दी गई है। 50 की संख्या में रहे लोगों ने पथराव किया है। तीन राउंड फायरिंग भी की गई है।

11:13 AM, 27-Feb-2022

सपा का आरोप-मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं जनसत्ता दल के कार्यकर्ता

प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा-246 के बूथ संख्या 156, 157, 158 ग्राम सभा बेंती में जनसत्ता दल के कार्यकर्ता फर्जी वोटिंग करवा रहे हैं और मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर अपील की है कि चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लें। 

11:01 AM, 27-Feb-2022

सपा का आरोप-सत्ता के संरक्षण में हो रही बूथ कैप्चरिंग

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप जड़ा है कि प्रतापगढ़ जिले की बाबागंज 245 विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 269 पर सत्ता के संरक्षण में बूथ कैप्चरिंग हो रही है। मौके पर पहुंचे सपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र को भी भाजपा के गुंडे पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रताड़ित कर रहे हैं। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की गई है। 

10:58 AM, 27-Feb-2022

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि प्रयागराज जिले की विधानसभा मेजा-259 के बूथ संख्या-182 पर बीजेपी कार्यकर्ता फर्जी वोटिंग करा रहे हैं चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की गई है।  
 

10:50 AM, 27-Feb-2022

भाजपा सिंबल पर बटन दबाने के लिए दबाव बनाने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि गोंडा की मनकापुर विधानसभा 300 के बूथ संख्या 313 पर भाजपा सिंबल पर बटन दबाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से अपील की है कि कृपया संज्ञान ले। इसके अलावा, बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा 269 के बूथ संख्या 427, 428 पर बूथ एजेंट को भगाया जा रहा है। चुनाव आयोग कृपया संज्ञान ले।

10:45 AM, 27-Feb-2022

5वें चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है: बी.डी. राम तिवारी 

लखनऊ के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बी.डी. राम तिवारी ने कहा कि 5वें चरण के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 8.02 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। कुछ जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें मिली हैं। इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बाकी सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।

10:42 AM, 27-Feb-2022

ईवीएम बार-बार बंद होने के कारण मतदान बाधित 

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रयागराज की शहर पश्चिमी 261 विधानसभा के बूथ संख्या 130 और 132 पर ईवीएम बार-बार बंद होने के कारण मतदान बाधित हो रहा है। पार्टी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है। इसके अलावा विधानसभा-259 के बूथ संख्या-174, 177, 181, 188 पर ईवीएम खराब है। 

10:36 AM, 27-Feb-2022

हम प्रयागराज में 12 में से 12 सीटें जीत रहे हैं: मौर्य 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में कहा कि मैं सभी वर्ग के लोगों से अपील करता हूं कि वे घर से निकलें और मतदान करें। हम प्रदेश में 300 से ज़्यादा सीटों के साथ सरकार बना रहे हैं। हम यहां प्रयागराज में 12 में से 12 सीटें जीत रहे हैं। 
 

10:33 AM, 27-Feb-2022

मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा है: जिलाधिकारी

प्रयागराज के ज़िलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कहा कि मैंने लाइन में खड़े होकर पहला मतदान दिया है। चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए पूरे जनपद को 47 जोन और 378 सेंटर में बांटा हैं। हमने 12 पिंक बूथों को भी बनाया है। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण चल रहा है।
 

10:28 AM, 27-Feb-2022

हर मतदान केंद्र पर काफ़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात: एसएसपी

प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि हर मतदान केंद्र पर काफ़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। शांति के साथ चुनाव को संपन्न कराया जा रहा है। सभी मतदाताओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।

10:24 AM, 27-Feb-2022

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने डाला वोट

पट्टी विधानसभा केसर वजीरपुर मतदान केंद्र पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने मतदान किया। वहीं, सांसद लल्लू सिंह ने भी मतदान किया।

10:18 AM, 27-Feb-2022

प्रतापगढ़ में सुबह 9 बजे तक 7.72 फीसदी मतदान

रामपुर खास-7.56 प्रतिशत
बाबागंज 8.21 फीसदी
कुंडा 8.3 प्रतिशत
विश्वनाथगंज 8.29 फीसदी
प्रतापगढ़ 5.97 प्रतिशत
पट्टी 8.8 फीसदी
रानीगंज 6.8 प्रतिशत

10:17 AM, 27-Feb-2022

बीजेपी नेता रमापति शास्त्री ने गोंडा में वोट डाला

उत्तर प्रदेश प्रदेश मंत्री और बीजेपी नेता रमापति शास्त्री ने गोंडा में वोट डाला। उन्होंने विश्नोहरपुर मतदान केंद्र पर मतदान किया 

10:10 AM, 27-Feb-2022

रुदौली के पारा हाजी में मतदान का बहिष्कार

अयोध्या के रुदौली विधानसभा के पारा हाजी में अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। पुल न बनने के कारण ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा है। 
 

10:07 AM, 27-Feb-2022

बहुत अच्छी जीत होने वाली है: राजा भैया

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कुंडा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ में वोट डाला। उन्होंने कहा, "बहुत अच्छी जीत होने वाली है। कुंडा में हम अपने रिकॉर्ड को तोड़ेंगे।
 

10:03 AM, 27-Feb-2022

सपा प्रत्याशी के वोट डालते हुए फोटो वायरल

प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संदीप यादव का वोट डालते हुए फोटो वायरल हो गया। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। आरोप है कि मोबाइल बूथ के अंदर कैसे गया। फिलहाल जॉर्ज टाउन पुलिस जांच में जुटी है।

10:01 AM, 27-Feb-2022

श्रावस्ती में 9.67 प्रतिशत मतदान

भिनगा-9.1 प्रतिशत
श्रावस्ती-10.02 प्रतिशत
 

09:58 AM, 27-Feb-2022

सुल्तानपुर में सुबह 9 बजे तक 8.60 फीसदी वोटिंग

सुल्तानपुर-10.22 फीसदी वोटिंग
लंभुआ-7.74 फीसदी वोटिंग
कादीपुर-9.51 फीसदी वोटिंग
इसौली-6.05 फीसदी वोटिंग
सदर-9.2 फीसदी वोटिंग
 

09:49 AM, 27-Feb-2022

अयोध्या में 09 बजे तक 9.44 फीसदी वोटिंग

रूदौली- 8.75 प्रतिशत
मिल्कीपूर-10 प्रतिशत
बीकापुर- 9.36 फीसदी
अयोध्या - 8.87 प्रतिशत
गोसाईगंज- 10.2 फीसदी
अयोध्या-9.436 प्रतिशत

 

09:46 AM, 27-Feb-2022

अमेठी में 9:00 बजे तक कुल मतदान-8.67 प्रतिशत

गौरीगंज- 7.4 प्रतिशत
अमेठी- 8.3 फीसदी
जगदीशपुर- 9.6 प्रतिशत
विधानसभा तिलोई- 9.3 फीसदी
 

09:44 AM, 27-Feb-2022

चित्रकूट में 8.80 प्रतिशत मतदान

चित्रकूट में पांचवें चरण का मतदान जारी है । सुबह 9 बजे तक चित्रकूट और मानिकपुर दोनों विधानसभाओं में 8.80 प्रतिशत मतदान हुआ है।
 

09:37 AM, 27-Feb-2022

यूपी में सुबह 9 बजे तक 8.02 प्रतिशत मतदान

अमेठी में 8.67 प्रतिशत मतदान
अयोध्या में 9.44 फीसदी वोटिंग
बहराइच में 7.45 प्रतिशत मतदान
बाराबंकी में 6.21 फीसदी वोटिंग
चित्रकूट में 8.80 प्रतिशत मतदान
गोंडा में 8.31 फीसदी वोटिंग
कौशांबी में 11.40 प्रतिशत मतदान 
प्रतापगढ़ में 7.77 फीसदी वोटिंग
प्रयागराज में 6.95 प्रतिशत मतदान
रायबरेली में 7.48 फीसदी वोटिंग
श्रावस्ती में 9.67 प्रतिशत मतदान
सुल्तानपुर में 8.60 फीसदी वोटिंग

09:32 AM, 27-Feb-2022

हंडिया नगर पंचायत में मतदान का बहिष्कार

प्रयागराज के हंडिया नगर पंचायत के वार्ड दो में प्राथमिक विद्यालय ढेढा मतदान केंद्र पर मतदान रुका है। लोग जल निकासी न होने से आक्रोशित हैं, गुस्साए लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को पहले भी विरोध प्रदर्शन करके चेताया था। 


 

09:30 AM, 27-Feb-2022

मतदान के लिए लगी लंबी कतार

सुल्तानपुर सदर विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय चौहानपुर में मतदान के लिए लंबी कतार लगी है। लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। 

09:28 AM, 27-Feb-2022

अमेठी कभी किसी का गढ़ नहीं रहा: संजय सिंह

अमेठी से भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह ने 5वें चरण में मतदान किया। उन्होंने कहा कि अमेठी कभी किसी का गढ़ नहीं रहा, चाहे वह गांधी हो या कोई और। यह हमेशा लोगों से जुड़ा रहा है ... यह उत्पीड़कों के खिलाफ युद्ध है।

 

09:23 AM, 27-Feb-2022

हम 300 का आंकड़ा पार करेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे: सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज में यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और इलाहाबाद पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम 300 का आंकड़ा पार करेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे। लोगों को निर्णय लेना होगा और वे विकास कार्यों के लिए वोट करेंगे। 
 

09:16 AM, 27-Feb-2022

लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति आपका वोट है: आराधना मिश्रा

यूपी के प्रतापगढ़ में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की नेता और रामपुर खास से पार्टी की उम्मीदवार आराधना मिश्रा ने संग्रामगढ़ के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति आपका वोट है। देश और अपने भविष्य के लिए वोट करें। कांग्रेस उम्मीदवार आराधना मिश्रा ने कहा कि रामपुर खास के लोग फिर इतिहास रचेंगे। कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दे किसान, युवा, महिला सुरक्षा और मुद्रास्फीति- वे मुद्दे हैं जिनके साथ हम जनता के बीच गए। यूपी के लोग कांग्रेस पर भरोसा करेंगे। 
 

09:13 AM, 27-Feb-2022

केशव प्रसाद मौर्य ने किया मतदान केंद्र का दौरा

उपमुख्यमंत्री और सिराथू से भाजपा उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र का दौरा किया। वहीं, पांचवें चरण में वोट डालने के लिए मटेरा के प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र के बाहर लोगों की कतार लगी है। 

09:03 AM, 27-Feb-2022

भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद: रीता

प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने पांचवें चरण में मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस चरण में हम 70 फीसदी मतदाताओं के मतदान की उम्मीद कर रहे हैं, इससे बड़ी जीत हासिल होगी। 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने की उम्मीद है।

 

08:54 AM, 27-Feb-2022

अयोध्या में महाराजा स्कूल में जनक दास फल्हारी व शत्रुघ्न दास ने मतदान किया। अयोध्या के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा में महंत ज्ञान दास ने मतदान किया। श्री रामानुजाचार्य स्वामी श्री श्री धराचार्य जी महाराज अशर्फी भवन पीठाधीश्वर व अन्य संत ने भी वोट डाला। अयोध्या के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा में पुजारी राजू दास ने मतदान किया। 

08:50 AM, 27-Feb-2022

बुजुर्ग ने डाला वोट

बाराबंकी रामनगर विधानसभा के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 90 वर्ष द्रोपदी देवी ने वोट डाला। 

08:45 AM, 27-Feb-2022

बाराबंकी जिले में बदली गई वीवी पेट

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का मतदान जारी है। बाराबंकी जिले में अब तक 6 बैलेट और 15 कंट्रोल और 26 वीवी पेट बदली गईं। 
 

08:37 AM, 27-Feb-2022

अपने प्रदेश के उत्थान के लिए वोट करें: योगी

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज पंचम चरण है। अपने प्रदेश के उत्थान के लिए, सुशासन, सुरक्षा व सम्मान की प्राप्ति के लिए, भय मुक्त, दंगा मुक्त, अपराध मुक्त परिवेश के लिए सभी सम्मानित मतदाता गण अपने वोट का प्रयोग अवश्य करें। अतः संकल्प करें कि पहले मतदान फिर जलपान।'

08:34 AM, 27-Feb-2022

पीएम मोदी ने की मतदान करने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के उत्सव का आज पांचवां चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपना कीमती वोट अवश्य दें।'
 

08:29 AM, 27-Feb-2022

संत और महंत ने किया मतदान

अयोध्या में श्री हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संत और महंत ने मतदान किया। हनुमानगढ़ी व्यास के पुजारी दिगपाल दास ने भी वोट डाला। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

08:25 AM, 27-Feb-2022

ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

चित्रकूट के मारकुंडी थाना इलाके के बड़ी पाटिन गांव में पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ किए गए अत्याचार पर इंसाफ न मिलने की वजह से मतदान का बहिष्कार कर दिया गया। एक घंटे से अधिक समय बीत गया है लेकिन एक भी वोट नहीं पड़ा है। लामबंद ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक वोट नहीं डालेंगे।

08:12 AM, 27-Feb-2022
अयोध्या में साधु-संतों ने भी वोट डाला - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या के पुजारी हनुमानगढ़ी व्यास दिगपाल दास ने वोट डाल दिया है। साथ ही अन्य साधु-संतों ने भी वोट डाले हैं। सुबह श्री हनुमंत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साधु संतों ने मतदान किया।

08:04 AM, 27-Feb-2022

गोंडा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू

जिले के 7 विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगने लगी है तो कई स्थानों पर अभी तक सन्नाटा पसरा हुआ है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन की ओर सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार व एसपी संतोष कुमार मिश्र के साथ ही जिले का अन्य प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण पर निकल गए हैं। मौजूदा चुनाव में जिले में 24,45,713 मतदाता चुनाव लड़ रहे 80 प्रत्याशियों का भाग का फैसला आज करेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में छिटपुट विवाद के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। ऐसे क्षेत्रों में पुलिस की टुकड़ी के साथ पैरामिलिट्री फोर्स कांबिंग भी कर रही है।

07:59 AM, 27-Feb-2022

अयोध्या में डीएम, एसएसपी ने किया मतदान

अयोध्या के मुन्ना लाल मदन लाल मतदान स्थल पर ईवीएम बंद है। इस कारण लोगों को मतदान करने में असुविधा हो रही है। अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडे ने भी वोट डाला है। मॉडल बूथ जीजीआईसी मतदान केंद्र पर मताधिकार का किया प्रयोग। अयोध्या में कमिश्नर नवदीप रिनवा ने परिवार समेत वोट डाला है। सीडीओ अनीता यादव ने मॉडल बूथ जीजीआईसी मतदान केंद्र पर वोट डाला है।

07:54 AM, 27-Feb-2022

अमेठी सदर से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह ने डाला वोट

अमेठी से भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि अमेठी किसी का गढ़ नहीं है, चाहे गांधी परिवार हो या कोई और। यह हमेशा जनता का रहा है। यह युद्ध दमनकारियों के विरुद्ध है।

07:40 AM, 27-Feb-2022

चित्रकूट शहर के आदर्श बूथ पर मतदान प्रभावित

चित्रकूट शहर के आदर्श बूथ भाग संख्या 401 पर ईवीएम खराब हुई। आधा घंटा से मतदान प्रभावित है।

07:37 AM, 27-Feb-2022

अपने परिवार के साथ मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी पहुंचे साईं की शरण में...

यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और उनके परिवार ने पांचवें चरण के मतदान के लिए प्रयागराज के साईं बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। सिद्धार्थ नाथ सिंह इलाहाबाद पश्चिम से चुनाव मैदान में हैं। 
 

07:32 AM, 27-Feb-2022

अपने घर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

पांचवें चरण का मतदान शुरू होते ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने घर पर की पूजा। मौर्य सिराथू से चुनाव मैदान में हैं। पूजा-अर्जना के बाद मौर्य ने अखिलेश पर तंज किया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को लोगों के आशीर्वाद से अहंकार के आसमान में ऊंची उड़ान भरने वाले अखिलेश यादव की साइकिल बंगाल की खाड़ी में गिरेगी। उनकी साइकिल पहले सैफई के लिए उड़ी थी और अब बंगाल की खाड़ी में जाएगी।

07:26 AM, 27-Feb-2022
.

वोट डालने के बाद...

बाराबंकी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर में 7:05 पर शुरू हुआ मतदान। पहला वोट डालकर स्याही का निशान दिखाता एक मतदाता।

07:22 AM, 27-Feb-2022

चित्रकूट में आईं दिक्कतें

चित्रकूट जिले में मतदान शुरू हो गया है शहर के नई बाजार यूआरसी आदर्श मतदान केंद्र की ईवीएम जहां रखी गई है वहां अंधेरा होने से कई मतदाताओं ने शिकायत की। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लाइन लगी। जिले के कई मतदान केंद्रों में निर्धारित समय 7:00 बजे से मतदान शुरू नहीं हो सका। मतदान कर्मचारी ईवीएम सही तरीके से सेट नहीं कर पा रहे। 

07:01 AM, 27-Feb-2022

शुरू हुआ मतदान

पांचवें चरण की 61 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव अब उस पड़ाव पर पहुंच चुका है जहां भाजपा की धार्मिक व सांस्कृतिक प्रयोगशालाएं हैं। इन प्रयोशालाओं के उत्थान की गवाह अयोध्या से लेकर संगम नगरी और चित्रकूट तक तमाम मुद्दे मतदाता की कसौटी पर होंगे। सांस्कृतिक महत्व के स्थानों के साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी, रमापति शास्त्री के कामकाज को भी मतदाता इस चरण में तौलेगा।

06:50 AM, 27-Feb-2022

50 प्रतिशत मतदान बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग

50 प्रतिशत मतदान बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। चुनाव के लिए 6348 भारी वाहन, 6630 हल्के वाहन और 1,14,089 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। मतदान के लिए 25,995 मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन के साथ पर्याप्त संख्या में रिजर्व ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की व्यवस्था की है।

06:35 AM, 27-Feb-2022

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए चुनावकर्मी मुस्तैदी दिखा रहे हैं

थोड़ी ही देर में मतदान शुरू होने वाला है। मतदान शुरू होने से पहले अधिकांश केंद्रों पर मोक वोटिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल पालन करने के लिए भी चुनावकर्मी मुस्तैदी दिखा रहे हैं। 

06:20 AM, 27-Feb-2022

व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 सामान्य प्रेक्षक, 11 पुलिस प्रेक्षक, 20 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। 1941 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 250 जोनल मजिस्ट्रेट, 206 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 2627 माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक और 2 वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक तैनात रहेंगे। 

05:24 AM, 27-Feb-2022

UP Election Live 5th Phase: पांचवें चरण का मतदान खत्म, पढ़िए- कहां कितने फीसदी हुई वोटिंग

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 61 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। इस चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में 14,030 मतदान केंद्रों पर 25,995 मतदान बूथों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 

पांचवें चरण में 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1.20 करोड़ पुरुष और 1.05 करोड़ महिलाएं और 1727 तृतीय लिंग मतदाता हैं। 560 आदर्श मतदान केंद्र और 171 महिला कर्मी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

आज मतदाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी,  समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। पांचवें चरण में 693 प्रत्याशी मैदान में है, इनमें 90 महिला प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें