फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उन्नावः बांगरमऊ विधायक की गाड़ी पर युवक ने किया पथराव, शीशा टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। तिलक समारोह से लौट रहे बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार की कार पर उन्नाव बाईपास तिराहा पर एक नशेबाज युवक ने पथराव शुरू कर दिया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं आई। सुरक्षा कर्मियों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। चालक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों के अनुसार युवक नशे का लती है।
विज्ञापन

बांगरमऊ विधायक सोमवार देर शाम पडरी खुर्द गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम तिलक समारोह से घर लौटते वक्त दही थानाक्षेत्र में हाईवे बाईपास पर खड़े युवक ने दोनों हाथों में पत्थर लेकर विधायक की कार पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे चालक के सामने का शीशा टूट गया।
अचानक हुए हमले में विधायक और उनके सहयोगी सहम गए। साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़ लिया। विधायक ने एसपी को जानकारी दी तो दही थाना पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रवींद्र और निवासी मोहल्ला इब्राहिमबाग बताया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि विधायक के चालक विनोद की तहरीर पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें