फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की घर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की घर में मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले ही निजी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आया था। पुरवा कोतवाली के तौरा गांव निवासी दिनेश गुप्ता (35) पांच दिसंबर को बाइक से मंगतखेड़ा जा रहा था। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर मंगतखेड़ा के पास भैसा गाड़ी से बाइक टकरा गई थी। घटना में दिनेश गंभीर घायल हो गया था। उसे बिछिया सीएचसी से जिला अस्पताल फिर कानपुर हैलट रेफर किया गया था। बाद में परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार निजी में दिनेश के आंत का ऑपरेशन किया गया था। इससे पेट में संक्रमण फैल गया था। लंबे इलाज और नौ लाख रुपये लेने के बाद एक सप्ताह पहले डिस्चार्ज कर दिया था। मंगलवार को दिनेश की हालत बिगी और एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे गोलू ने अस्पताल संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें