फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। हादसे में घायल युवक ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बहन की शादी से 11 दिन पहले भाई की मौत से परिजन बदहवास हैं।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी सुमित (22) की बहन आरती की शादी 18 फरवरी को होनी है। छह फरवरी को शादी के कार्ड बांटने वह बाइक से कोतवाली सफीपुर क्षेत्र के गांव उनवा जा रहा था। आसीवन थाना क्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग पर कस्बा रसूलाबाद पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही वैन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में सुमित घायल हो गया था। सड़क पर बाइक घिसटने से उसमें आग लग गई थी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे हैलट कानपुर रेफर कर दिया गया था। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक सुमित दो भाई व चार बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें