फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, सोशल मीडिया के जरिये हुई शिनाख्त

Thu, 20 Apr 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले में दही थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सोशल मीडिया के जरिये उसकी शिनाख्त हुई। पुरवा कोतवाली के गांव तारगांव निवासी गोपाल का पुत्र सुशील (25) घरों में पेंटिंग का काम करता था। बुधवार को वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था।

विज्ञापन


कुछ देर बाद उसका शव उन्नाव-रायबरेली रेल मार्ग पर ट्रैक पर मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, हालांकि शव क्षत विक्षत होने से मौके पर मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर फोटो शेयर की। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की।

मृतक के पिता ने बताया कि सुशील उनका इकलौता बेटा था। उसकी मां का निधन हो चुका है। एक बहन पूजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में दस गंभीर चोटें मिली हैं। वह ट्रेन की चपेट में आने से ही लग सकती हैं। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें