फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 09 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
उन्नाव-पुरवा मार्ग पर दरोगाखेड़ा गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक सवार बाल बाल बच गए। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। माखी थानाक्षेत्र के गांव मुलुक गड़ार निवासी चंद्रशेखर का पुत्र सुशील कुमार (22) मुंबई में मजदूरी करता था। करीब दो महीने पहले वह घर आया था। रविवार देर शाम वह तारागढ़ी गांव में रहने वाले मामा सुंदर को उनके घर छोड़कर घर लौट रहा था। रात करीब आठ बजे उन्नाव-पुरवा मार्ग पर दरोगाखेड़ा गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से वह टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां विद्यावती और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुए युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के मामले में गया था जेल, शनिवार को छूटा था
मृतक के पिता चंद्रशेखर ने बताया कि मुंबई से आने के बाद गांव में लोगों ने बेटे पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए जेल भिजवा दिया था। 25 दिन से वह जेल में था। शनिवार को ही जमानत पर छूटकर आया था। उसके छूटकर आने के बाद रिश्तेदार उससे मिलने आए थे। उसी से मिलने उसके मामा भी आए थे, जिन्हें वह छोड़ने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें