हसनगंज। चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी की तलाश कर रहा युवक, लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सड़क किनारे यूकेलिप्टस के पेड़ पर चढ़कर सूखी टहनी काट रहा था। टहनी गिरने से युवक उसी में दब गया और सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर शव को उतारा।
कोतवाली क्षेत्र के फरीदीपुर गांव निवासी रंजीत सिंह (32) ठंड में आग से तापने और खाना बनाने के लिए के लिए लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सड़क किनारे खड़े सरकारी यूकेलिप्टस के पेड़ पर करीब 40 फिट ऊपर चढ़कर सूखी टहनी काट रहा था। आधी कटी टहनी अचानक गिरी और रंजीत का सिर उसी में दब गया। आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने परिजनों और पुलिस को सूचना को सूचना दी। पुलिस से मिली जानकारी पर दमकल मौके पर पहुंची और अग्निशमन जवानों ने सीढ़ी लगाकर रंजीत को उतारा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छोटे भाई धर्मपाल ने बताया कि रंजीत लखनऊ में मजदूरी का करता था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई धर्मपाल, विजित विवाहित हैं। बेटे की मौत से मां कुंती, पत्नी सरला और नौ साल का बेटा सेजल बेहाल हैं।
कोतवाल राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पेड़ की डाल काट रहे युवक की दबकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।