फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाजार में युवक ने महिला की चेन छीनी, भीड़ ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कचौड़ी गली में खरीदारी करने आई महिला की चेन छीनकर युवक भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ा और पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पहले भी वह इस तरह की वारदात कर चुका है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला बुधवारी निवासी उषा शुक्ला शुक्रवार देर शाम कचौड़ी गली बाजार में खरीदारी करने आई थीं। तभी उनके गले से चेन छीनकर युवक भागने लगा। महिला के चिल्लाने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई और दौड़ाकर आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में उसे चोटें आईं और कपड़े भी फट गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली लाई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पूरन निवासी जवाहरखेड़ा कोतवाली बताया। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक हिरासत में है। पूछताछ चल रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें