फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। महाई गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ गई। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। ग्रामीणों ने जहर से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव महाई निवासी दिलीप कुमार (35) गांव में ही खेती करता था। मंगलवार शाम घर पहुंचने पर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन पहले स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल ले गए। वहां भर्ती कर इलाज हुआ। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि दिलीप दिल्ली में रहकर काम करते थे। उनकी पत्नी ज्योति की छह माह पहले मौत हो चुकी है। पत्नी की मृत्यु के बाद से दिलीप कुमार दिल्ली छोड़ कर गांव में ही रहने लगे थे। दो बच्चों में ऋषि (14) और युवराज (3) हैं। दिलीप के चार दिन पहले नजदीकी रिश्तेदार से मंदिर में शादी करने की चर्चा है।
थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि युवक की शादी की बात प्रमाणित नहीं है। बताया जा रहा है कि वह युवती को साथ रखने लगा था। 24 अगस्त को दोनों मंदिर में आशीर्वाद लेने गए थे। इस पर रिश्तेदारों से विवाद की भी चर्चा है। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें