फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर दोस्ती नगर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

शहर के कल्याणी मोहल्ला निवासी प्यारे पाल का बेटा राजेंद्र पाल उर्फ गोलू (26) भैंस चट्टा चलाता था। पिता और छोटा भाई रोहन मदद करते थे। शुक्रवार सुबह राजेंद्र की एक भैंस चरने के दौरान खो गई। उसकी तलाश में वह चचेरे भाई राजकुमार पाल (25) के साथ निकला था। शाम करीब छह बजे दोनों दोस्ती नगर के पास बाइक रोक कर किसी से फोन पर बात कर रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने राजेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि चचेरे भाई राजकुमार का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना से परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पत्नी सोनी व अन्य परिजन बेहाल हैं। उसकी दो बेटियां भी हैं। घटना के बाद चालक कार छोड़ कर भाग गया। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


खंती में गिरी तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौत
उन्नाव। तेज रफ्तार ट्रक से बचने की कोशिश में बाइक सवार मां-बेटा सड़क किनारे खंती में गिर गए। हादसे में मां की मौत हो गई जबकि बेटा घायल है।
बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के तिरवा दसगवां निवासी गीता देवी (48) पत्नी रमेशचंद्र, बेटे विवेक के साथ बाइक से सदर कोतवाली के कब्बा खेड़ा में रहने वाले रिश्तेदार संतराम के बेटे देवेंद्र के शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर देर शाम सफीपुर के पास एक ढाबे के सामने ट्रक से बचने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को सफीपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने गीता को मृत घोषित कर दिया।

मारपीट के वायरल वीडियो में रिपोर्ट दर्ज

उन्नाव। कचहरी परिसर में गुरुवार को महिला अधिवक्ता का एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। घटना में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ पर नामजद और छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला अधिवक्ता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह कचहरी से घर जा रही थी। एसपी कार्यालय के पास पीडी नगर निवासी मनु नाम के युवक ने साथी सचिन के साथ मिलकर छेड़छाड़ की। आरोप है कि पति पहुंचे तो उन्हें पीटा। आरोप है कि दोनों उसकी और पति की हत्या करा देंगे।
वहीं, मनू तहरीर देकर बताया कि विवाद के बाद महिला अधिवक्ता के पति, उसकी मां और पति के करीब छह अन्य लोगों ने उसे पीटा। उसकी सोने की चेन और 900 रुपये भी छीन लिए। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें