फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव : बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। देवगांव में युवक का शव बाग में फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने बताया कि दरोगा भर्ती की परीक्षा में फेल होने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों ने खुदकुशी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवगांव निवासी अनिमेश (19) बीएससी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। गुरुवार दोपहर वह घर से निकला था लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा।
ग्रामीणों ने उसका शव बाग में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। पिता रामकुमार ने बताया कि अनिमेश बड़े भाई संतोष के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

पांच माह पहले आए दरोगा भर्ती परीक्षा के परिणाम में वह फेल हो गया था। इसके बाद से तनाव में था। बुधवार को वह प्रयागराज से घर आया था। बेटे की मौत से मां गुड्डी, भाई संतोष, अभिलेश व नीलेश बेहाल हैं। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें