फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक का बाग में फंदे से लटकता मिला शव, इस बात की चर्चा

Wed, 03 Aug 2022 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बुलाकीदास में बाग में युवक का शव फंदे से लटका मिला। पारिवारिक विवाद में उसके खुदकुशी करने की चर्चा है। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के शीतलखेड़ा गांव निवासी आशीष पाल (26) परिवार से अलग रहता था। मृतक के पिता राजापाल के मुताबिक वह मुर्तजानगर स्थित डेयरी में काम करता था।

विज्ञापन


शराब का लती होने के कारण जो भी कमाता, खर्च कर देता था। मृतक की मां की मौत पर पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। आशीष और सतीश दो भाई थे। पिता ने बताया कि दोनों लड़कों से उनका पांच महीने से कोई संपर्क नहीं है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें