पुरवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार से एक्सरे की सुविधा शुरू हो गई। 11 मरीजों के एक्सरे किए गए। प्रिंटर खराब होने से रिपोर्ट मरीजों को मोबाइल फोन पर भेजी गई।
स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन की पावर सप्लाई शुक्रवार को फुंक गई थी। प्रिंटर में भी खराबी आ गई थी। इससे मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे थे। शनिवार को लखनऊ से आई टीम ने मशीन सही कर दी लेकिन प्रिंटर सही नहीं हो पाया। मरीजों के एक्सरे किए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रिंटर भी जल्द ही बन जाएगा।