फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट वृक्ष की पूजा कर मांगी पति की लंबी उम्र

विज्ञापन
वट वृक्ष का पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर गुरुवार को महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने बरगद का पूजन कर फेरी लगाईं।
विज्ञापन

वट वृक्ष की पूजा करने के लिए महिलाएं सुबह से ही पूजन सामग्री, फल और दान सामग्री लेकर मंदिरों व मोहल्ले में स्थित वट वृक्ष पहुंचीं। सबसे पहले सावित्री की कथा सुनी। कथा में बताया गया कि सत्यवान की मृत्यु हो जाने पर यमराज प्राण लेकर जाने लगे तो पत्नी सावित्री भी पीछे-पीछे चल दीं। यमराज ने लौट जाने को कहा तो वह तैयार नहीं हुई। यमराज ने उनसे वरदान मांगने को कहा। सावित्री ने पहले अपने अंधे सास-ससुर की आंखें और दूसरा उनका राज्य वापस मांगा। यमराज ने वरदान दे दिया। इसके बाद भी सावित्री यमराज के पीछे चलती रहीं। सावित्री ने पति के प्राण वापस कर जीवित करने को कहा तो यमराज ने कोई और वरदान मांगने को कहा। इस पर सावित्री ने पुत्रवती होने का वरदान मांगा। यमराज ने यह वरदान दे दिया। इसके बाद यमराज को सत्यवान को पुनर्जीवित करना पड़ा। बरगद पूजा में महिलाओं ने कच्चे सूत से वृक्ष की फेरी के बाद भोग लगाया और फल अर्पित किए। एक-दूसरे को कच्चे सूत की माला पहनाई और आटे से बने बरगद खाकर प्रसाद लिया। कोरोना के चलते कई महिलाओं ने घरों में गमलों में रोपे गए बरगद के पेड़ की पूजा की तो कुछ ने टहनी मंगवा कर घर में ही पूजा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें