फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरधनी स्थित तालाब में डूबे सफाई कर्मी का शव बुधवार सुबह गोताखोरों ने तलाश लिया।
विज्ञापन

सफीपुर ब्लॉक अंतर्गत जमाल नगर एहतमाली में सफाई कर्मी राजेश कुमार (40) मंगलवार शाम ड्यूटी कर घर अतरधनी लौटा था। वह घर के पड़ोस में ही बने तालाब के पास चला गया। शौच के लिए जाने के दौरान वह पैर फिसलने से तालाब में डूब गया। कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र नाथ शुक्ला ने नानामऊ से गोताखोरों को बुलवाया था। बुधवार सुबह गोताखोरों ने राजेश का शव खोज लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। राजेश की मौत से पत्नी सुशीला, पुत्र राकेश, नीरज, विष्णु और बेटी शालिनी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें