फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अजगैन उपकेंद्र में पावर ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू, प्रभावित रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अजगैन उपकेंद्र में पावर ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू हो गया। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से एक लाख आबादी को समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने से ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

अजगैन उपकेंद्र में पांच एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। इससे सात फीडर संचालित थे। इन फीडरों से करीब 100 गांवों की एक लाख की आबादी जुड़ी थी। क्षमता कम होने से आए दिन फाल्ट से अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे थे। इसको देखते हुए बिजली अधिकारियों ने यहां पर पांच के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी की थी। शनिवार सुबह आठ बजे से नए 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को लगाने का काम शुरू हुआ। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े रायपुर गढ़ी, अजगैन, नवाबगंज, नवई, बनी, कत्था फैक्टरी की सप्लाई प्रभावित रही।
बीच-बीच में क्षेत्र को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति दी गई। वहीं, इससे जुड़े बनी फीडर से जुड़े 50 गांवों की सप्लाई पूर्ण रूप से बंद रही। एसडीओ अजगैन रुद्रप्रताप ने बताया कि उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। कार्य रविवार सुबह सात बजे पूर्ण होगा। इस दौरान छह फीडरों की आंशिक व बनी फीडर की आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें