फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस से साड़ी में लगी आग, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। थाना क्षेत्र के केवनी गांव में दूध गर्म करते समय महिला की साड़ी में आग लग गई। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

केवनी निवासी संध्या (36) शुक्रवार देर शाम गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। इसी दौरान उनके पल्लू में आग लग गई। जब तक वह समझ पातीं आग फैल गई। चीख सुनकर परिजन उनके पास पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई।
संध्या को इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताकर भर्ती करने से इन्कार कर दिया। दूसरे अस्पताल ले जाते समय संध्या की सांसें थम गईं। परिजनों ने घटना की तहरीर दी है। संध्या की शादी दस साल पहले हुई थी। उसके दो बेटियां श्रेया (6) और प्रिया (2) हैं। एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें