फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर के अंदर मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला जवाहर नगर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग (गला कसने) से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी गोविंद शर्मा की पत्नी हेमलता (30) की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की बड़ी बहन लखनऊ के कृष्णानगर मोहल्ला निवासी वर्षा ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे गोविंद ने फोन करके बताया कि हेमलता की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि हेमलता की शादी 18 अप्रैल 2018 को हुई थी।
शादी के बाद से ससुरालीजन बहन को प्रताड़ित करते थे। मायके वालों को फोन करने पर भी उसे पीटते थे। बहन वर्ष ने बताया कि दो अगस्त 2023 को भी बहन के साथ मारपीट हुई थी और मामला कोतवाली पहुंचा था। बहनोई गोविंद मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने के लिए उसे पीटता था। मृतका का देवर भी जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

बुधवार को नायब तहसील के पंचनामा भरने के बाद दो डॉक्टरों के पैनल में शामिल बिछिया सीएचसी के डॉ. रविप्रकाश सचान और मकूर पीएचसी के डॉ. आशुतोष राज ने शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है।

चार दिन पहले हुई थी मारपीट, बहन ने बुलाया था घर
मृतका की बड़ी बहन वर्षा ने बताया कि चार दिन पहले भी गोविंद ने बहन को पीटा था। फोन कर उसने यह बात बताई थी। इस पर बहन से बुधवार को बच्चों में केशव और हर्ष को साथ लेकर घर आने के लिए बोला था। यह भी कहा था कि कोई न आने तो हम लोग आकर ले जाएंगे। उसके पहले ही बहन को मार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें