फतेहपुर चौरासी। गजफ्फरपुर पैसरा गांव में महिला का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गजफ्फरपुर पैंसरा गांव निवासी ललिता (55) पत्नी निहाली का शव रविवार तड़के उसके कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पति निहाली ने कमरा बंद देख पड़ोसियों और पुलिस को बुलाया।
पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। पति ने पुलिस को बताया कि तीन बेटे व दो बेटी हैं। एक बेटा अविवाहित है। सभी बेटे और बहू दिल्ली में हैं। घर पर सिर्फ वही दोनों रहते थे। पत्नी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका जवाब वह सही नहीं दे पाए। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग (गला कसने) की पुष्टि हुई है।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। न कोई आरोप है और ना ही तहरीर मिली है।