फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: पड़ोसी के बरामदे में लटका मिला महिला का शव, परिजन बोले- नहीं पता है कारण, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 02 Sep 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पति की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच चल रही है। परिजनों की ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। 
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में मौरावां थाना क्षेत्र के अकोहरी गांव में महिला का शव पड़ोसी के बंद घर के बरामदे में लटका मिला। पुलिस ने जांच की। ससुरालीजनों ने किसी प्रकार के विवाद की बात नहीं बताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

अकोहरी गांव निवासी कल्पेश लोधी उर्फ मोगली ने वर्ष 2014 में रायबरेली जिले के थाना खीरो के गांव शिवपुरी निवासी सीमा कुशवाहा (30) से प्रेम विवाह किया था। तबसे दोनों एक साथ रह रहे थे। गुरूवार को रक्षाबंधन पर्व की रात नौ बजे खाना खाने के बाद पति गांव के ही एक पोल्टी फार्म में रोज की तरह मजदूरी करने चला गया।
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह घर आया तो पत्नी को नहीं देखा। उसकी तलाश शुरू की। पड़ोसी बुद्धीलाल, जो परिवार के साथ शहर में रहते हैं उनके बंद घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से शव लटका देखा। पति ने पुलिस को बताया कि उसका या परिवार के सदस्यों का पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने रात में साथ खाना खाया था। उसने यह कदम क्यों उठाया कोई जानकारी नहीं है। पुलिस जांच कर रही थी। तभी मृतका के मायकेवाले भी आ गए। उन्होंने भी कोई आरोप नहीं लगाया। पुलिस दोनों की आत्महत्या की वजह पता करने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पति की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें