फोटो-27- कंचन की मौत के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद
पति सहित चार दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट
संवद न्यूज एजेंसी
औरास। रानीखेड़ा गांव में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के भतीजे की तहरीर पर पति सहित चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थानाक्षेत्र के द्रिगपालखेड़ा निवासी परमेश्वर ने बेटी कंचन (25) की शादी पांच साल पहले थानाक्षेत्र के रानीखेड़ा के मजरा मिर्जापुर अजिगांव निवासी इंद्रपाल के बेटे अरुण कुमार से की थी। चार दिन पहले पति अरुण मुंबई काम करने गया था। रविवार दोपहर कंचन घर में तीन साल के बेटे वंश के साथ थी।
ससुर इंद्रपाल खेत, सास और देवर घर के बाहर थे। कुछ देर बाद सास घर लौटी तो बहू का शव लटका देखकर चीखने लगी।मृतका के चचेरे भाई सोनू ने पति, ससुर, सास और देवर पर दहेज को लेकर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया मृतका के भतीजे की तहरीर पर दहेज उत्पीडऩ की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।