अचलगंज। थाना क्षेत्र के वसैना गांव में एक महिला का घर में फंदे से लटक गई। परिजनों ने फंदा काट कर उसे आनन-फानन सीएचसी लेकर पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहें हैं। गौरी त्रिभानपुर गांव निवासी नरेंद्र लोधी की पुत्री सलोनी (22) की शादी वसैना निवासी जीतू से हुई थी। रविवार देर शाम सलोनी ने घर के कमरे में फंदे से लटक गई। जानकारी होते ही ससुरालीजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया गया। सूचना पर मृतक के पिता नरेंद्र लोधी पहुंचे। उन्होंने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)