फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज (उन्नाव)। मवईया माफी गांव में एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका की मां ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाकर देर रात थाने में हंगामा किया। मवईया माफी गांव निवासी विमल शुक्ला के बड़े बेटे अंशुल ने शुक्रवार रात मां चांदनी (35) का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका देखा। इस बीच कानपुर के यशोदानगर से पहुंची मृतका की मां गीता देवी ने पति व ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका के पति और देवर को हिरासत में लिया। गीता ने आरोप लगाया कि नशे का आदी दामात अक्सर चांदनी से मारपीट करता था। पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग से मौत की बात सामने आई है। एसओ संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें