फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठी महिला

विज्ञापन
झाड़ी शाह बाबा मजार के पास धरने पर बैठीं छेदाना। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। हसनगंज तहसील के जटखेवा गांव की छेदाना बुधवार को कलक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गई। वह अपनी जमीन पर तीन साल से जारी कब्जे से नाराज है। छेदाना ने बताया कि उनकी 0.8690 हेक्टर जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। तीन साल से लगातार शिकायत के बावजूद जमीन खाली नहीं हुई है। अजगैन कोतवाली में विपक्षियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल किया। हालांकि, कोई कार्रवाई नहीं हुई और जमीन कब्जामुक्त नहीं हुई। छेदाना के साथ असोहा थाना के चंद्रकुमार भी हैं, जिन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने धरने के दौरान किसी अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें