फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली के खजुरिहाबाग मोहल्ले में घर में महिला का शव फंदे से लटका मिला। पति ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के फिरोजपुर निवासी बाबूलाल रैदास खजुरिहाबाग मोहल्ले में किराये पर रहकर मजदूरी करता है। शुक्रवार को वह मजदूरी करने चला गया। पत्नी सीमा (35) घर पर थी।
विज्ञापन

दोपहर को पड़ोस में रहने वाले बाबूलाल के भाई रामेश की बेटी रीना सीमा से मिलने गई। चाची का शव साड़ी के फंदे से लटका देखकर उसने परिजनों को जानकारी दी। घटना के बाद वहां भीड़ लग गई। घर पहुंचे बाबूलाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें