सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सलींद में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
सलींद गांव निवासी मोहन की पत्नी शिवानी (35) का शव शनिवार शाम पांच बजे घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पति मोहन मजदूरी से लौटकर आया तो शव देखकर उसके होश उड़ गए। मोहन ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। दो पुत्रियां सौम्या (6) तथा सोनिया (4) हैं। बताया कि पत्नी आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद करती रहती थी। सोमवार को भी उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। तब अस्पताल ले जाकर इलाज कराया था। तबसे वह न किसी से बात करती थी और न ही बच्चों की तरफ ध्यान देती थी। घटना के समय बच्चे बाहर खेलने गए थे। कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि पति की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के पीछे दंपती के बीच आए दिन कलह होने की जानकारी दी गई है।