फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चाकू से गोदकर महिला की हत्या, बेटी व एक युवक लापता

Tue, 07 Mar 2023 08:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला सिविल लाइन में किराये के मकान में बेटी के साथ रह रही महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह मकान मालिक ने घर का गेट खुला और किरायेदार के कमरे की कुंडी बाहर से लगी देखी। हत्या का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। मृतका की बेटी (20) और रविवार शाम घर आया एक युवक भी लापता है। मकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बंदूहार मोहल्ला निवासी रज्जन की पत्नी शशी सिंह (45) बेटी पूजा उर्फ तन्नू (20) के साथ चार महीने से सिविल लाइन मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी जयप्रकाश बहादुर के मकान में किराये पर रह रही थीं। दोनों एक निजी अस्पताल में काम करते थे। रविवार को मां-बेटी और उनके साथ एक युवक घर आया था। मकान मालिक के अनुसार, उन्होंने महिला से युवक की जानकारी ली तो बताया कि उनकी बहन का बेटा है। सोमवार सुबह मकान मालिक करीब आठ बजे घर का गेट खुला पड़ा था। किरायेदार शशी के कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। इस पर वह नाराज हुए और शशी का इंतजार किया। काफी देर तक कोई नहीं लौटा तो उन्होंने खुद कुंडी खोली। अंदर देखा तो शशी का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था। वह चीखते हुए बाहर आए और पत्नी को जानकारी देने के साथ ही 112 नंबर पर घटना की सूचना दी।



महिला के पास मिले आधार कार्ड में बंदूहार का पता लिखा मिला। महिला मूल रूप से माखी थानाक्षेत्र के कोटरा गांव की रहने वाली थी। लेकिन आधार कार्ड यहीं का बना था। घटना के बाद से मृतका की बेटी और साथ रहा युवक फरार है। पुलिस को घटनास्थल पर कोई मोबाइल नहीं मिला है। सुबह एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना भी मौके पर पहुंचे और जांच की। मकान मालिक के पास मिले मृतका के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। कमरे में शराब की बोतलें भी मिली हैं। एसपी ने बताया कि महिला की चाकू से गोदकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद से उसकी (मृतका की ) बेटी और रविवार शाम को साथ में देखा गया युवक लापता है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें