फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटामुजावर। बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतका का बेटा बाल-बाल बच गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


हरदोई जिले के मल्लांवा थानाक्षेत्र के कछियन पुरवा निवासी श्यामवती (50) बड़े बेटे कुनील के साथ मंगलवार को बाइक से बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के आशायस निवासी मायके भाई ईश्वरदीन के घर आई थी। बुधवार सुबह नौ बजे वह बेटे के साथ घर जा रही थी। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर थानाक्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडर पास के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ गया।
घटना मे श्यामवती और दूसरी बाइक सवार हरदोई के थाना मल्लावां के नेवादा परस निवासी सूरज (21) और ब्योली गांव के ज्ञानेंद्र (18) घायल हो गए। तीनों को बांगरमऊ सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने श्यामवती को मृत घोषित कर दिया। सूरज और ज्ञानेंद्र को परिजन निजी वाहन से लेकर चले गये। महिला की मौत की खबर से कोहराम मच गया। मां की मौत से पांच बेटे और एक बेटी बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें