फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Tue, 14 Mar 2023 05:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बाइक की टक्कर से खेत की ओर जा रही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर बाइक सवार युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मौके से बाइक बरामद की गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के असईखेड़ा निवासी गोविंद की पत्नी बिटोला देवी (30) सोमवार शाम जेठानी केतकी के साथ पैदल खेत की ओर जा रही थी। गांव के बाहर भगवतनगर-चैनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार गांव के ही विनीत ने बिटोला को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद विनीत मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकला। जेठानी की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पति की तहरीर पर पुलिस ने विनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बाइक भी कब्जे में ली है। मृतका का पति मुंबई में मजदूरी करता है। घटना में उसके तीन बच्चों में अंकुश, बिट्टू और साजन के सिर से मां साया छिन गया। थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ युवक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें