फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: थ्रेसर के पट्टे में फंसा दुपट्टा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। थ्रेसर से धान काटते समय महिला का दुपट्टा पट्टे में फंस गया। गला कसने पर वह बेसुध हो गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाक्षेत्र के सुब्बाखेड़ा नगान निवासी ऊषा (40) खेत में थ्रेसर से धान काट रही थी। थ्रेसर के नीचे बिखरा पड़ा धान समेटने के लिए उषा जैसे ही नीचे झुकी, अचानक उसका दुपट्टा पट्टे में फंस गया, इससे उसका गला कस गया और वह बेसुध होकर गिर गई। आसपास खड़े लोगों ने तुरंत थ्रेसर बंद किया और ऊषा को पहले सीएचसी, फिर वहां से जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की दस साल पहले ही मौत हो चुकी है। दो बच्चों में बेटा नितिन और बेटी माही है। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें