अचलगंज। कोरारी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय इंजन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई।थाना क्षेत्र के रताखेड़ा गांव निवासी रामविशाल की पत्नी रामावती (55) बेटे लाला की ससुराल, बीघापुर जाने के लिए बुधवार शाम कोरारी स्टेशन पहुंची थीं। उन्हें कानपुर-रायबरेली पैसेंजर से बीघापुर जाना था। शाम पांच बजे वह बेंच पर बैठने के लिए वह ट्रैक पार करके दूसरी तरफ जा रही थीं। इसी दौरान रायबरेली की ओर जा रहे रेल इंजन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मृतका के एक बेटा व बेटी है? बेटा विदेश में है। (संवाद)