फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चलती बस से उतर रही महिला गिरी, सिर में चोट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। उन्नाव-लालगंज राजमार्ग पर इंदामऊ गांव के सामने रोडवेज बस के चालक सवारी उतारने के लिए बस धीमी कर रहा था तभी एक महिला ने उतारने का प्रयास किया। वह सिर के बल सड़क पर गिरी और मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव ठगपुरवा निवासी सुरेश की पत्नी संगीता (40) अपने मायके रायबरेली जिले के चंद्रिकाबक्सखेड़ा से सोमवार को किदवई नगर डिपो की बस से ससुराल आ रही थी। इंदामऊ बस स्टॉप पर रोडवेज रुकनी थी। इसके लिए चालक ने बस धीमी की। लेकिन बस पूरी तरह से रुकने से पहले ही संगीता उससे उतरने का प्रयास करने लगी। तभी वह मुंह के बल सड़क पर गिर गई। इससे उसके सिर और मुंह में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने बस को रोक पुलिस को सूचना दी। मृतका का पति सुरेश मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। मृतका के चार बच्चों में शुभम (12), सत्यम (8), गुडिय़ा (10) और पायल (7) हैं। कोतवाल अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

-

वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली घायल
सफीपुर। शहर के शिवनगर मोहल्ला निवासी राजेश (43) सोमवार को साली रामा (38) पत्नी जवाहर को बाइक से उसकी ससुराल फतेहपुर चौरासी के बरुआघाट गांव छोड़ने जा रहा था। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के हुलासी कुआं तिराहा पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया।हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें