फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। एटीएम से रुपये निकालते समय दो टप्पेबाजों ने डेबिट कार्ड बदलकर 90 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर जानकारी हुई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला टेढ़ी बजरिया निवासी शान मोहम्मद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पांच जून को वह नगर के हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। 500 रुपये निकालने के बाद और रुपये निकालने के लिए कार्ड को मशीन में लगाया लेकिन रुपये नहीं निकले। तभी वहां मौजूद दो युवकों ने मदद करने के बहाने डेबिट कार्ड ले लिया और गोपनीय कोड की जानकारी लेकर कार्ड लगाया। फिर रुपये न निकलने की बात कह उसे बहाने से दूसरा कार्ड दे दिया और चले गए। वह घर पहुंचा तभी एटीएम से नौ बार में 90 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी से भी टप्पेबाजों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें