फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आए मजदूर की मौत

Mon, 19 Sep 2022 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उन्नाव जिले में महारानीखेड़ा गांव में घर के बाहर लगे खंभे में बंधे लोहे के तार में गीले कपड़े फैलाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में छोटे भाई की पत्नी को भी करंट लग गया। महरानीखेड़ा गांव निवासी सुभाष (45) ने कपड़े फैलाने के लिए घर के पास लगे विद्युत पोल में लोहे का तार बांध रखा था।

विज्ञापन


रविवार सुबह नहाने के बाद वह गीले कपड़ों को तार में फैलाने गया था। बारिश के बाद जलभराव होने से खंभे में करंट आ रहा था। सुभाष को करंट लगता देखकर उसके छोटे भाई रामनरेश की पत्नी ने डंडा मारकर छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे भी हल्का झटका लग गया।

पड़ोस में रहने वाले अशोक कुमार नेे किसी तरह दोनों को छुड़ाया और स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें