फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक धीरे चलाने के लिए कहा तो गर्भवती पत्नी को दे दिया धक्का, सरेराह की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। गर्भवती पत्नी ने पिता से बाइक धीरे चलाने के लिए कहा तो विवाद हो गया। गुस्साए पति ने चलती बाइक से पत्नी को धक्का दे दिया। इसके बाद सरेराह जमकर पीटा और छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने पीडिता को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव निवासी निशा (21) पुत्री किशन का विवाह तीन मार्च 2024 को बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव चोलिया मोहलिया निवासी दीपक पुत्र लवकुश के साथ हुआ था। वह चार महीने की गर्भवती है। शनिवार को दीपक पत्नी को लेने ससुराल आया था। पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। रविवार को दीपक पत्नी को लेकर घर के लिए निकला था। आसीवन थानाक्षेत्र के रइयामऊ गांव के पास बाइक तेज गति से चलाने लगा। निशा को दिक्कत होने पर उसने बाइक धीमे चलाने के लिए कहा। इससे दीपक आग बबूला हो गया और चलती बाइक से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
यही नहीं उसके साथ मारपीट भी की। राहगीरों को आता देख आरोपी निशा को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला। परिजन मौके पर पहुंचे और निशा को मियागंज सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें