फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मौसम बदला, दिन भर छाई रही धुंध और बादल

Tue, 28 Nov 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23
विज्ञापन


मौसम बदला, दिन भर छाई रही धुंध और बादल
अधिकतम तापमान चार डिग्री, न्यूनतम एक डिग्री गिरा
-मौसम के करवट बदलते ही लोगों ने निकाले ऊनी कपड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। मौसम बदलने से दिन भर बादल और धुंध छाई रही। ठंड बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। वहीं पूरे दिन धुंध छाई रही। इससे अधिकतम तापमान चार डिग्री, न्यूनतम एक डिग्री में गिरावट। किसान बारिश की उम्मीद लगाए रहे लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव बादलों की ओट से बाहर नहीं निकल सके। मध्यम गति से चली हवाओं से मौसम ठंडा हो गया। जिससे लोगों को गर्म कपड़े निकालने को मजबूर होना पड़ा। इसके चलते तापमान में भी गिरावट आई। रविवार को जहां अधिकतम पारा 27 और न्यूनतम तापमान 13 था। वहीं सोमवार को मौसम बदलने से तापमान क्रमश: 23 व 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं किसान मौसम देख बारिश की उम्मीद जताने लगे लेकिन शाम तक एक बूंद तक नहीं गिरी। जिससे किसानों को झटका लगा। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश हो जाती है तो गेहूं बुआई में फायदा मिल जाएगा। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि अभी बारिश के आसार कम हैं। आसमान में बादल दिखेंगे। जनपद में बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें