रेल यात्रियाें को कम लागत में शुद्ध आरओ का पानी मुहैया कराने कि लिए उन्नाव जंक्शन में वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई थी, कुछ घंटे ठीकठाक चलके के बाद वाटर एटीएम फेल हो गया। गुरुवार को यात्रियों ने जब इससे पानी लेने का प्रयास किया तो उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। लोगों ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताई। वहीं मशीन बंद होने से उन्हें महंगी कीमतों में पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा स्टेशन पर लगी इस मशीन का आपरेटर भी गायब था। काफी देर बाद जब आपरेटर वहां पहुंचा तो उससे इस बारे में जानकारी ली गई तो उसने बताया कि बिजली न आने के कारण मशीन को बंद किया गया है। जबकि लोगों की मानें तो मशीन सुबह से बंद पड़ी है।