फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हर घर नल से जल परियोजना का काम 1040 पंचायतों में शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले की सभी 1040 ग्राम पंचायतों में हर घर तक नल से जल पहुंचाने की योजना में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। योजना पर कुल पांच अरब चार करोड़ की यह योजना दो फेज में पूरी होगी। जिले के भूगर्भ जल में फ्लोराइड की अधिकता के चलते गंगा नदी में दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिले के भूगर्भीय जल में फ्लोराइड और आर्सेनिक की मात्रा घातक स्तर पर है। जिले के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना में जिले को भी शामिल किया है। सभी ग्राम पंचायतों में 6.11 लाख घरों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए जल निगम की ओर से तैयार कार्ययोजना को मंजूरी देते हुए शासन ने टेंडर भी स्वीकृत किया है। हैदराबाद की एजेंसी को टेंडर दिया गया है। जलापूर्ति योजना का काम दो फेज में पूरा किया जाएगा।
कंपनी ने गंगा नदी में डब्ल्यूटीपी, पानी की टंकी और भूमिगत टैंक बनाने के लिए स्थलीय सर्वे और भूमि चिन्हांकन भी शुरू कर दिया है। सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक के सुल्तानपुर ग्रंट और बिछिया ब्लाक के अमरसस में दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जल निगम एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट मंजूर हो गया है। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन विभाग की ओर से टेंडर भी स्वीकृत कर दिया गया है। बताया कि निर्माण एजेंसी काम कराएगी और मानकों की निगरानी जल निगम निर्माण करेगा।
विज्ञापन



योजना पर एक नजर
5420.6 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे।
1040 ग्राम पंचायतों में जलापूर्ति होगी।
82 भूमिगत टैंक बनाए जाएंगे।
384 ओवर हेड टैंक बनाए जाएंगे।
6 लाख 11 हजार 514 घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें