फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर घटा लेकिन कम नहीं हुईं मुशि्कले

Mon, 08 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित इलाके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार को जलस्तर 112.640 मीटर पर था। रविवार को घट कर 112.580 मीटर पर पहुंच गया। करीब छह सेंटीमीटर जलस्तर घटने से रिहायशी इलाकाें में पानी कुछ कम हुआ है। हालांकि अभी भी लोगों के घरों में पानी घुसा हुआ है। नगर के कर्बला, हुसैननगर, गोताखोर मोहल्ला समेत आधा दर्जन मोहल्लों की गलियां अभी भी लबालब है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कन्हवापुर कटरी, मुरलीपुर कटरी समेत पांच गावों के खेतों में पानी घुसा है। मवेशियों के डूबने के डर से ग्रामीण उन्हें चरने को नहीं भेज रहे है। रविवार की सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 112.600 मीटर,10 बजे 112.590 मीटर, 12 बजे 112.590 मीटर, दोपहर 2 बजे 112.580 मीटर शाम 4 बजे 112.580 मीटर केन्द्रीय जल आयोग ने रिकार्ड किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी पानी और घटेगा। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। गंगा का जलस्तर रविवार को जैसे ही कम हुआ बहाव तेज होने के कारण कटान भी शुरू हो गई। जिससे नगर के आंनद घाट, बालू घाट, गंगा विशुन घाट, कच्चा घाट, चंदन घाट के तट कट रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें