उन्नाव। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छुट्टी के दिन रविवार को दुकानों, रेलवे स्टेशन, टोल, बस स्टैंड, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर जागरूकता के बैनर और जागरूकता संबंधी पोस्टरों को चिपकाकर मतदान बढ़ाने का प्रयास किया। शिक्षकों में प्रीति मिश्र, प्रदीप वर्मा, मृदुल दीक्षित, संजीव संखवार, विद्या सागर मिश्र, अमित शर्मा, संदीप कटियार, शशांक चौहान, रंजना पटेल, वंदना दीक्षित, विनीता पांडेय, रुचि वर्मा, राहुल तिवारी, हेमंत सोनी, प्रियंका गुप्ता, मीनाक्षी तिवारी, दीप्ति श्रीवास्तव, अनीता सिंह आदि ने नवाबगंज टोल और प्रतिष्ठानों पर मतदाता जागरूकता के पर्चे चिपकाए। साथ ही लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग कर सपरिवार वोट करने की अपील की। (संवाद)