फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक-लोडर की टक्कर में ग्राम प्रधान के भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। पुरवा-अचलगंज मार्ग पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में ग्राम प्रधान के छोटे भाई की मौत हो गई। वह दो महीने पहले ही कुवैत से छुट्टी पर घर लौटे थे। मृतक की पहचान टिकरी बैरागर गांव निवासी रमन कुमार उर्फ पिंटू यादव (40) के रूप में हुई है। वह ग्राम प्रधान अखिलेश के छोटे भाई थे। बुधवार रात करीब 8:30 बजे पुरवा से लौटते समय यह हादसा हुआ। सुब्बाखेड़ा गांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे लोडर से टकरा गई। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रमन कुमार अपने पीछे पत्नी आरती और एक बेटा अंकित छोड़ गए हैं। पुलिस ने बताया कि लोडर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें