उन्नाव। सदर कोतवाली के आदर्शनगर मोहल्ले में निजी स्कूल के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। स्कूल के पास खड़े छात्र को यूनिफार्म पहने कई छात्र पीटते हैं। इसके बाद उसपर बेल्टों से हमला करते हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीड़ियो की पुष्टि नहीं करती है। जानकारी पर पुलिस ने जांच की। लेकिन सभी छात्र कक्षा 11 के और नाबालिग होने से हिदायत देकर छोड़ दिया है। मालूम हो कि इससे पहले करोवन मोड़ के पास दो दिन पहले छात्र को उसी के साथी छात्रों ने पीटा और चाकू से हमला किया था। इंचार्ज अंजनी सिंह ने बताया कि जांच की गई थी, नाबालिगों और उनके परिजनों को हिदायत दी गई है।(संवाद)