फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला से चेन लूटने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। महिला से चेन लूटने के आरोपी कौशलपुरी निवासी अप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार है। आरोपी पर लूट, चेन झपटमारी सहित 50 से अधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। बंदूहार निवासी सरोज कुमारी से नौ मार्च को एसपी कार्यालय के पास चेन लूट हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों का चेहरा और बाइक नंबर निकाला था। इसके आधार पर कानपुर के कौशलपुरी निवासी अप्पू दीक्षित को गिरफ्तार किया। उसके साथी मनोज की लोकेशन मध्यप्रदेश में मिली है। लुटेरे के पास से तमंचा, कारतूस और 3200 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली के साथ कानपुर के अलग-अलग थानों में लूट, छिनैती के करीब 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया अप्पू परास्नातक पास है, जबकि फरार साथी मनोज एलएलबी कर चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें